CG Vidhansabha Chunav 2023: रायपुर संभाग से खतरे में 5 विधायकों के टिकट! इन सीटों पर अभी मंथन जारी

Ads

CG Vidhansabha Chunav 2023: रायपुर संभाग से खतरे में 5 विधायकों के टिकट! इन सीटों पर अभी मंथन जारी

  •  
  • Publish Date - October 19, 2023 / 05:49 PM IST,
    Updated On - October 19, 2023 / 06:52 PM IST

CG Vidhansabha Chunav 2023

रायपुर। CG Vidhansabha Chunav 2023 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियों अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। जहां एक ओर भाजपा ने लगभग अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। तो वहीं कांग्रेस में भी कुछ उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है। बात करें संभाग की तो रायपुर संभाग की तो बीजेपी ने इस संभाग में 20 में से 19 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने 20 विधानसभा सीट में से 14 पर प्रत्याशी घोषित किए है।

Read More: Saranggarh News: साइबर ठगों की नई चालबाजी, सिम एक्टिवेट करने के नाम पर महिला से की लाखों की ठगी

CG Vidhansabha Chunav 2023 आपको बता दें कि कसडोल विधानसभा में सीट पर BJP का नाम बाकी है। सीट के नामों के लिए राज्य के बाहर वरिष्ठ नेताओं के बीच लगातार चर्चा जारी है। स्थानीय नेताओं के साथ तालमेल कर रूठे को मना रहे हैं। भीतरघातियों पर भी नजर रखी जा रही है।

Read More: CG Vidhansabha Chunav News: ‘टूट गई कांग्रेस में जय-वीरू की जोड़ी.. जय ने खुद को कर लिया है जिम्मेदारी से अलग’.. पढ़े पूर्व CM की सियासी चुटकी

वहीं रायपुर संभाग में कांग्रेस की बात की जाए तो 20 विधानसभा सीट में से 14 पर प्रत्याशी घोषित किए है। ऐसा कहा जा रहा है कि रायपुर संभाग से 5 विधायकों के टिकट खतरे में है। पहले से ही रायपुर संभाग से 3 विधायकों की टिकट कट चुकी है। जिसमें धरसींवा, बिलाईगढ, रायपुर ग्रामीण शामिल है। रायपुर संभाग मे अभी भी 6 सीटों पर प्रत्याशी तय नहीं हो पाई है। कांग्रेस की बची 6 सीटों में 5 कांग्रेस और 1 BJP विधायक है। रायपुर उत्तर, सिहावा, सरायपाली, महासमुंद, धमतरी, कसडोल में प्रत्याशी अभी तक तय नहीं हो पाई है।

विधानसभा कांग्रेस बीजेपी

1. रायपुर ग्रामीण, कांग्रेस से पंकज शर्मा- बीजेपी से मोतीलाल साहू
2. रायपुर कांग्रेस से पश्चिम विकास उपाध्याय- बीजेपी से राजेश मूणत
3. रायपुर उत्तर घोषित नहीं- बीजेपी से पुरंदर मिश्र
4. रायपुर दक्षिण कांग्रेस से महंत राम सुंदर दास- बीजेपी से बृजमोहन अग्रवाल
5. आरंग कांग्रेस से डॉ शिव कुमार डहरिया, बीजेपी से गुरु खुशवंत सिंह
6. कुरूद कांग्रेस से तारिणी चंद्राकर, बीजेपी से अजय चंद्राकर
7. सरायपाली कांग्रेस से घोषित नहीं, बीजेपी से सरला कोसरिया
8. बसना कांग्रेस से देवेंद्र बहादुर सिंह, बीजेपी से संपत अग्रवाल
9. खल्लारी कांग्रेस से द्वारिकाधीश यादव, बीजेपी से अल्का चंद्राकर
10. महासमुंद कांग्रेस से घोषित नहीं, बीजेपी से योगेश्वर राजू सिन्हा
11. बिलाईगढ़ कांग्रेस से कविता लहरे, बीजेपी से दिनेशलाल जांगड़े
12. कसडोल कोंग्रेस से घोषित नहीं, बीजेपी से घोषित नहीं
13. बलौदाबाजार कांग्रेस से शैलेष नितिन त्रिवेदी, बीजेपी से टंकराम वर्मा
14. भाटापारा कांग्रेस से इंद्रकुमार साव, बीजेपी से शिवरतन शर्मा
15. धरसीवां कांग्रेस से छाया वर्मा, बीजेपी से अनुज शर्मा
16. सिहावा कांग्रेस से घोषित नहीं, बीजेपी से श्रवण मरकाम
17. अभनपुर कांग्रेस से धनेंद्र साहू, बीजेपी से इंद्र कुमार साहू
18. धमतरी कोंग्रेस से घोषित नहीं, बीजेपी से रंजना दीपेंद्र साहू
19. राजिम कांग्रेस से अमितेश शुक्ला, बीजेपी से रोहित साहू
20. बिंद्रानवागढ़ कांग्रेस से जनकलाल ध्रुव, बीजेपी से गोवर्धन राम मांझी

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp