CGBSE 12th State Topper List/Photo Credit: IBC24
रायपुरः CGBSE 12th State Topper List : छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर रायगढ़ के कृष महंत रहे। चौथे स्थान (CGBSE 12th State Topper List ) पर पेंड्रा की ताहिरा खान रही। वहीं पेंड्रा के ही ओंकार ने पांचवां स्थान हासिल किया है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा (CGBSE 12th State Topper List ) परिणामों में पेंड्रा की होनहार छात्रा भूमिका परतोति ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की बायोलॉजी संकाय की छात्रा भूमिका ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
भूमिका एक शिक्षित और अनुशासित परिवेश से आती हैं। उनके पिता मान सिंह पेशे से शिक्षक हैं, जिन्होंने हमेशा भूमिका को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया, वहीं उनकी माता एक गृहिणी हैं, जिनका पूरा सहयोग भूमिका की पढ़ाई (CGBSE 12th State Topper List ) के दौरान बना रहा। भूमिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और आत्मानंद स्कूल के शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया है।
अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर भूमिका काफी स्पष्ट हैं। बायोलॉजी विषय की छात्रा होने के नाते उनका लक्ष्य चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा देना है। वे आगे चलकर एक डॉक्टर बनकर समाज के जरूरतमंद लोगों का इलाज करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।