Reported By: Sharad Agrawal
,CGBSE 12th State Topper List/Photo Credit: IBC24
रायपुरः CGBSE 12th State Topper List : छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं-12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर रायगढ़ के कृष महंत रहे। चौथे स्थान पर पेंड्रा की ताहिरा खान रही। वहीं पेंड्रा के ही ओंकार ने पांचवां स्थान हासिल किया है।
वहीं पेंड्रा की 12वीं की छात्रा ताहिरा खान ने बोर्ड परीक्षा (CGBSE 12th State Topper List) में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। ताहिरा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की, जिससे पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। ताहिरा खान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पेंड्रा की छात्रा हैं। उन्होंने गणित विषय के साथ परीक्षा दी और कुल 500 में से 488 अंक अर्जित किए।
ताहिरा (CGBSE 12th State Topper List) के पिता आबिद खान कपड़े का व्यवसाय करते हैं और साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाते हैं। साधारण परिवार से आने वाली ताहिरा की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अपनी सफलता का श्रेय ताहिरा ने अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है।
ताहिरा ने हमारे संवाददाता शरद अग्रवाल से बातचीत में बताया कि परीक्षा (CGBSE 12th State Topper List) की तैयारी के दौरान वह रोजाना करीब 6 घंटे पढ़ाई करती थीं। ताहिरा खान का सपना भविष्य में सिविल सर्विस की तैयारी कर देश सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।