Reported By: Sharad Agrawal
,CGBSE 12th State Topper List/Photo Credit: IBC24
रायपुरः CGBSE 12th State Topper List : छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर रायगढ़ के कृष महंत रहे। चौथे स्थान (CGBSE 12th State Topper List ) पर पेंड्रा की ताहिरा खान रही। वहीं पेंड्रा के ही ओंकार ने पांचवां स्थान हासिल किया है।
दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के दम पर विपरीत परिस्थितियों को मात देते हुए पेंड्रा के ओंकार कैवर्त्य ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा (CGBSE 12th State Topper List ) में प्रदेश स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। ओंकार की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपनी पिछली असफलता को ही अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बनाया। दरअसल, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ओंकार महज 3 अंकों के फासले से प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाने से चूक गए थे, लेकिन उस समय मिली टीस को उन्होंने अपनी ताकत बनाया और इस बार शानदार वापसी करते हुए सफलता का परचम लहरा दिया।
ओंकार एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता श्यामचरण कैवर्त्य खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, वहीं माता फूलबाई एक कुशल गृहिणी हैं। (CGBSE 12th State Topper List) घर में दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे ओंकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद कभी अपनी पढ़ाई को प्रभावित नहीं होने दिया। माता-पिता के संघर्षों को देखते हुए उन्होंने शुरू से ही शिक्षा को अपना हथियार बनाया और आज उनकी इस उपलब्धि ने पूरे परिवार को गौरवान्वित कर दिया है।
हमारे संवाददाता शरद अग्रवाल से अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में साझा करते हुए ओंकार (CGBSE 12th State Topper List) बताते हैं कि उनका सपना एक प्रशासनिक अधिकारी बनने का है। वे आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं और एक आईएएस अधिकारी बनकर समाज व देश की सेवा करने का लक्ष्य रखते हैं। ओंकार की इस उपलब्धि पर उनके घर में उत्सव का माहौल है और क्षेत्र के लोग उनकी मेहनत और जज्बे की सराहना कर रहे हैं।