छत्तीसगढ़ में कोरोना का कोहराम, संक्रमण दर 7.43 प्रतिशत, 24 घंटे में गंभीर बीमारी वाले 4 की मौत
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में संक्रमण दर 7.43 प्रतिशत तक पहुंच गई। वहीं अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हजार 66 हो गई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बीते एक सप्ताह में संक्रमितों की संख्या 7 गुना बढ़ गई है। शनिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में संक्रमण दर 7.43 प्रतिशत तक पहुंच गई। वहीं अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हजार 66 हो गई है।
यह भी पढ़ें: 2 साल से स्थानीय निकायों में नहीं है जनप्रतिनिधियों की सरकार, सरपंच हो रहे लामबंद
बता दें कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3455 नए केस आए। शनिवार को 46 हजार 495 टेस्ट हुए। इस दौरान गंभीर बीमारी वाले 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं शनिवार को 69 लोग स्वस्थ हुए।
यह भी पढ़ें: पशुपतिनाथ धर्मशाला में अवैध रूप से चल रहा था होटल, मामले की जांच के लिये समिति गठित
देखें जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर 1024
दुर्ग 463
रायगढ़ 455
बिलासपुर 372
कोरबा 319
जशपुर 189
जांजगीर 177
राजनांदगांव 85
सरगुजा 65
बलौदाबाजार 47
कोरिया 34
धमतरी 30
सूरजपुर 29
मुंगेली 22
बालोद 20
सुकमा 20
कांकेर 17
बीजापुर 14
कबीरधाम 14
बस्तर 11
बलरामपुर 11
कोंडागांव 09
बेमेतरा 08
दंतेवाड़ा 07
महासमुंद 05
गरियाबंद 04
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 04
नारायणपुर 00
यह भी पढ़ें: Social Media पर बदमाश गैंग, हथियारों के साथ फोटो कर रहे Upload, बदमाशों को युवा कर रहे Follow

Facebook


