Chhattisgarh Court Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के कोर्ट में नौकरी का शानदार मौका, इन पदों पर होगी सीधी भर्ती, यहां से तुरंत करें अप्लाई
Chhattisgarh Court Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के कोर्ट में नौकरी का शानदार मौका, इन पदों पर होगी सीधी भर्ती, यहां से तुरंत करें अप्लाई
Chhattisgarh Court Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के कोर्ट में नौकरी का शानदार मौका, इन पदों पर होगी सीधी भर्ती, यहां से तुरंत करें अप्लाई /image: AI Generated
- कबीरधाम जिला एवं सत्र न्यायालय में 10 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
- निष्पादन लिपिक, साक्ष्य लेखक और आदेशिका लेखक के पदों पर आवेदन आमंत्रित
- 12 अगस्त 2026 तक आवेदन करें, चयनित उम्मीदवारों को ₹19,500 से ₹62,000 तक वेतन मिलेगा
कवर्धा। Chhattisgarh Court Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले लॉ छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम (Kawardha Court Vacancy 2026) ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। न्यायालय द्वारा निष्पादन लिपिक, साक्ष्य लेखक एवं आदेशिका लेखक के कुल 10 रिक्त पदों पर अर्हता प्राप्त भारतीय नागरिकों और भारत सरकार द्वारा मान्य अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-04 (19,500-62,000) निर्धारित किया गया है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
Chhattisgarh Court Vacancy 2026 जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन पत्र प्रस्तुत (District Court Jobs) करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शाम 5 बजे तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत निष्पादन लिपिक के 2 पद (सभी अनारक्षित), साक्ष्य लेखक के 4 पद (1 अनारक्षित, 2 अनुसूचित जाति एवं 1 अनुसूचित जनजाति) तथा आदेशिका लेखक के 4 पद (2 अनारक्षित एवं 2 अनुसूचित जनजाति) शामिल हैं। (Kawardha Court Vacancy 2026)
यहां मिलेगी भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम की वेबसाइट https://kabirdham.dcourts.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। जिसे देखने के लिए उक्त लिंक को क्लिक कर वेबसाइट के होमपेज पर जाना होगा। यहां मुख्य मेनू से नोटिस सब मेनु में जाकर रिक्रूटमेंट वाले सेक्शन को क्लिक करने पर भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी का अवलोकन किया जा सकता है। (Kawardha Court Vacancy 2026)
ये भी पढ़ें
- CG Me Barish Today: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
- Raipur Congress Leaders FIR: भाजपा-कांग्रेस टकराव के बाद बड़ा एक्शन, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा समेत 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR, जानें किस बात के लगे आरोप
- Vijeta Dahiya Statement: ‘मुझे बलि का बकरा बना दिया’… इस बात पर छलका विजेता दहिया का दर्द, अभिजीत को लेकर ये क्या बोल गए, सुनिए

Facebook


