CG Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश, रायपुर, गरियाबंद समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 12 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

Ads

CG Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश, रायपुर, गरियाबंद समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 12 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - August 9, 2026 / 08:31 AM IST,
    Updated On - August 9, 2026 / 08:31 AM IST

CG Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश, रायपुर, गरियाबंद समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 12 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • रायपुर समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • कई जिलों में येलो अलर्ट, 30-40 KM/H की तेज हवा की चेतावनी
  • 12 अगस्त तक बारिश का दौर, उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

रायपुर। CG Me Barish Ka Alert: देश के कई राज्य भारी बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में है, जिससे जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, कई नदी नाले उफान पर आ गए है और लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। अगर बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो यहां पिछले 24 घंटे कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। वहीं, आज भी रायपुर सहित कई जिलों में आफत की बारिश (CG Rain Alert Today) होगी, इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए कड़ी चेतावनी भी जारी की है।

आज रायपुर समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट (CG Weather Alert)

राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में देर रात झमाझम बारिश हुई है। वहीं IMD ने आज राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, रायपुर, गरियाबंद, रायगढ़, कबीरधाम, मुंगेली, महासमुंद और बेमेतरा जिलों के अलग-अलग स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यहां गरज चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बिलासपुर, धमतरी, कांकेर, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा, जांजगीर चांपा, बलौदा बाजार, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोरिया जिलों के अलग-अलग स्थानों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिलों में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट (Chhattisgarh Weather Today)

मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले 3 दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। IMD ने 12 अगस्त तक बारिश ( CG Me Barish Ka Alert) की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली (lightning strikes) गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

 

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट कब तक है?

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है और 12 अगस्त तक कई हिस्सों में चेतावनी जारी की गई है।

छत्तीसगढ़ के किन जिलों में ऑरेंज अलर्ट है?

राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, रायपुर, गरियाबंद, रायगढ़, कबीरधाम, मुंगेली, महासमुंद और बेमेतरा के अलग-अलग स्थानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

क्या रायपुर में आज बारिश होगी?

रायपुर में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

क्या बिजली गिरने का भी खतरा है?

हाँ। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। तेज हवा भी चल सकती है।

अगले तीन दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।