#BoreBaasi : नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों ने खाए बोरे बासी, बोले- Thank You सीएम सर आपने बचपन की यादें ताजा कर दी

#BoreBaasi : मजदूर दिवस के अवसर पर जिला नारायणपुर में तैनात जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और डीआरजी के जवानों ने बोरे बासी खाया।

#BoreBaasi : नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों ने खाए बोरे बासी, बोले- Thank You सीएम सर आपने बचपन की यादें ताजा कर दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: May 1, 2022 2:59 pm IST

रायपुर। मजदूर दिवस के अवसर पर जिला नारायणपुर में तैनात जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और डीआरजी के जवानों ने बोरे बासी खाया। सीएम भूपेश बघेल के आह्वान पर मजदूर दिवस के अवसर पर जवानों ने भी बोरे बासी खाया। बोरे बासी खाकर जवान आत्मविभोर हो गए। सीएम भूपेश को धन्यवाद कहते हुए कहा कि सीएम सर आपने बचपन और घर की यादें ताजा कर दी।

#BoreBaasi : जवानों ने कहा कि अब हम प्रयास करेंगे कि गर्मियों में अक्सर बोरे बासी खाएं। डीआरजी टीम प्रभारी मुकेश्वर ध्रुव ने कहा कि गर्मी के दिनों में अगर किसी दिन रात चांवल बच जाएगा, तो वे जवानों के साथ सुबह बोरे बासी जरूर खाएंगे। जिला पुलिस बल, नारायणपुर के कुछ जवानों में अपने सोशल मीडिया एकॉउंट पर भी बोरे बासी का फोटो शेयर किया है।


लेखक के बारे में