Muzaffarnagar Road Accident News: तेज रफ्तार रोडवेज बस दो बाइक को मारी टक्कर, हादसे में इतने लोगों की हुई मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार
Muzaffarnagar Road Accident News: मुजफ्फरनगर में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।
Muzaffarnagar Road Accident News| Photo Credit: IBC24
- मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।
- इस घटना में तीन साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
- पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Muzaffarnagar Road Accident News: मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कैसे हुआ हादसा?
थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि दुर्घटना बुढ़ाना थाना क्षेत्र अंतर्गत भसाना गांव के पास बुढ़ाना रोड पर उस समय हुई जब दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोग मुजफ्फरनगर से आ रहे थे। (Muzaffarnagar Road Accident News) उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मारे गए इदरीस (60) और साजिद (24) एक मोटरसाइकिल पर सवार थे, जबकि फरमान (26), मोमिन (25) और तीन साल की बच्ची अल्लो दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार थे।
पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Muzaffarnagar Road Accident News: थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी पांचों को मृत घोषित कर दिया। अत्री ने बताया कि बस चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Narmadapuram Minor Rape News: होटल के कमरे में नाबालिग के साथ हैवानियत, फिर महिला डॉक्टर के साथ मिलकर किया कांड, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
- CG Tahsildar Transfer: छत्तीसगढ़ में फिर दौड़ी ‘तबादला एक्सप्रेस’, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार इधर से उधर, राजस्व विभाग ने जारी किया आदेश
- Chhattisgarh 3 Local Holidays 2026: छत्तीसगढ़ में तीन और सरकारी छुट्टी का ऐलान, आदेश हुआ जारी….देखें कब-कब रहेगा अवकाश

Facebook


