छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 142 नये मामले

Ads

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 142 नये मामले

  •  
  • Publish Date - August 4, 2021 / 12:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

रायपुर, तीन अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 142 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,02,600 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को 53 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 124 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में आज दो मरीजों की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज रायपुर जिले से आठ, दुर्ग से छह, बेमेतरा से एक, कबीरधाम से दो, धमतरी से आठ, बलौदाबाजार से चार, महासमुंद से दो, बिलासपुर से आठ, रायगढ़ से सात, कोरबा से दो, जांजगीर चांपा से 17, मुंगेली से एक, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, कोरिया से चार, सूरजपुर से तीन, बलरामपुर से एक, जशपुर से नौ, बस्तर से 21, कोंडागांव से दो, दंतेवाड़ा से एक, सुकमा से दो, कांकेर से नौ, नारायणपुर से सात, बीजापुर से 15 और अन्य राज्य से एक मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1002600 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 9,87,189 संक्रमण मुक्त हुए हैं तथा 1881 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 13,530 मरीजों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,742 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3138 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव sg राजकुमार

राजकुमार