रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वैक्सीन और सिरिंज की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट किया है। सीएम ने कहा है कि प्रदेश में 31 लाख वैक्सीन डोज़ के विरुद्ध मात्र 19 लाख सिरिंज उपलब्ध हैं। सीएम ने एक करोड़ वैक्सीन डोज़ की माँग भी की है।
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया में निगरानी और मॉनिटरिंग सेल का गठन, सीएम भूपेश के निर्देश के बाद एसपी ने बनाई टीम
बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. आलोक शुक्ला भी उपस्थित थे।