LPG Shortage in CG: LPG किल्लत की खबरों की बीच एक्शन में सीएम साय, प्रदेश के बड़े अफसरों की ली बैठक, इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

Ads

LPG किल्लत की खबरों की बीच एक्शन में सीएम साय, प्रदेश के बड़े अफसरों की ली बैठक, CM Sai Take Meeting For LPG Shortage in CG

रायपुर। LPG Shortage in CG: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें सभी संभागीय कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टर शामिल हुए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति लगातार बनी रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्थिति का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन को सतर्क रहते हुए बाजार पर नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि आम जनता तक सही जानकारी पहुंचाई जाए और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाए।

बैठक में ये अफसर रहे उपस्थित

LPG Shortage in CG: बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले और उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के पेट्रोल-डीजल और गैस डिवीजन के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

इन्हे भी पढ़ें:-

शीर्ष 5 समाचार