Bilaspur News: खुलेआम ऐसा काम कर रहे थे क्लर्क और महिला CMO, देखकर फटी रह गई ACB अधिकारियों की आंखें
Bilaspur News: खुलेआम ऐसा काम कर रहे थे क्लर्क और महिला CMO, देखकर फटी रह गई ACB अधिकारियों की आंखें
Bilaspur News
- बोदरी नगर पंचायत के सीएमओ और क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए
- मकान का नक्शा पास करने के लिए ₹12,000 की मांग की गई थी
- ACB ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की
बिलासपुर: Bilaspur News बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर नगर पंचायत सीएमओ और उसके क्लर्क को रंगे हांथ गिरफ्तार किया है। जिसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि मकान का नक्शा पास करने के एवज में घूसखोर अधिकारी-कर्मचारी ने 12 हजार रुपए के रिश्वत की मांग की थी।
Bilaspur News दरअसल, मामला नगर पंचायत बोदरी का है। नूतन चौक सरकंडा निवासी वेदराम निर्मलकर ने 12 दिसंबर को बोदरी नगर पंचायत सीएमओ भारती साहू और बाबू सुरेश सिहोरे पर मकान का नक्शा पास करने के एवज में रिश्वत की मांग करने की शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत को सत्यापित करने के बाद ACB ने घूसखोर अधिकारी और कर्मचारी को ट्रैप किया और रिश्वत लेते कार्यालय से ही रंगे हांथ गिरफ्तार कर लिया। CMO भारती साहू और क्लर्क सुरेश सिहोरे 12 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे। राशि जब्त कर ACB ने दोनों को कोर्ट में पेश किया है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इन्हें भी पढ़े:-
- India Border Infiltration Attempts: भारत के इस बॉर्डर से सबसे ज्यादा घुसपैठ! 11 साल में इतने लोग अवैध रूप से हुए दाखिल, ताजा आंकड़े जानकर रह जाएंगे दंग
- Marpeet Ka Viral Video: नर्सिंग ऑफिसर की अस्पताल में पिटाई, जमकर चले लात-घूंसे, आप भी देखें वायरल वीडियो

Facebook


