कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला बोले- भूपेश सरकार किसानों के हक में करती है फैसला, नेता प्रतिपक्ष केंद्र से करें बात

Ads

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की वजह से

  •  
  • Publish Date - November 6, 2021 / 02:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

Anand Shukla on Dharamlal’s statement

रायपुर। धान खरीदी के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस में फिर से बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की वजह से राज्य के किसानों को एक मुश्त राशि नहीं मिल पा रही है।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तानी क्रिकेट प्लेयर के पिता का निधन, टीम छोड़ वापस लौटना पड़ा घर

छत्तीसगढ़ सरकार लगातार किसानों के हक में फैसला करती है। नेता प्रतिपक्ष को चाहिए कि वे जाएं केंद्र सरकार से बात करें। धान खरीदी को लेकर जो केंद्र के द्वारा बाध्यता है उसे खत्म करवाएं।

ये भी पढ़ें : ट्रायल रूम में महिला का वीडियो बना रहे थे दो शख्स, चीखते हुए बाहर आई महिला

दरअसल नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने CM भूपेश बघेल के बयान पर हमला बोला था। धरमलाल ने समर्थन मूल्य 2500 रुपए से बढ़कर 2800 रुपए किए जाने की घोषणा पर पलटवार किया था, धरमलाल ने कहा था कि समर्थन मूल्य बढ़ाने के बाद किसानों को इस साल से ही 2800 रुपए मिलना चाहिए। छत्तीसगढ़ सरकार को तत्काल इसकी घोषणा करनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के किसान समर्थन मूल्य के उचित लाभ से वंचित है।

ये भी पढ़ें :  आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस का हीरक महोत्सव, मंत्री शिव डहरिया फिल्म सब कमेटी में शामिल