लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, नपा अध्यक्ष ने 4 पार्षद और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थामा भाजपा का दामन

Ads

Congress Municipality President joined BJP : गौरेला नगर पालिका गंगोत्री राठौर ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा प्रवेश कर लिया है।

  •  
  • Publish Date - March 1, 2024 / 04:17 PM IST,
    Updated On - March 1, 2024 / 04:17 PM IST

JDU Candidate List

पेंड्रा : Congress Municipality President joined BJP : देश में होने वाले लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने का समय बचा है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। एक तरफ जहां भाजपा लगातार अबकी बार 400 पार का नारा लगा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार लग रहे झटकों से उबर नहीं पा रही है। कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें : Rinki Cheema Passed Away: महज 28 साल की उम्र में पूर्व मिस इंडिया का निधन, पिछले दो साल से लड़ रहीं थी कैंसर से

सैंकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Congress Municipality President joined BJP : मिली जानकारी के अनुसार, गौरेला नगर पालिका गंगोत्री राठौर ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा प्रवेश कर लिया है। इतना ही नहीं गंगोत्री राठौर के साथ 4 पार्षद और सैकड़ों कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी लोगों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp