AICC डेलिगेट्स की सूची को लेकर विवाद, कांग्रेस पर फिर लगा परिवारवाद का आरोप, सीएम शिवराज बोले- ‘खानदान की पार्टी’

Ads

Controversy over the list of Raipur AICC delegates अधिवेशन के लिए जारी हुई एआईसीसी डेलिगेट्स की सूची को लेकर विवाद गहराता जा रहा है

  •  
  • Publish Date - February 21, 2023 / 02:31 PM IST,
    Updated On - February 21, 2023 / 02:47 PM IST

Controversy over the list of AICC delegates

Controversy over the list of AICC delegates: रायपुर। कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन के लिए जारी हुई एआईसीसी डेलिगेट्स की सूची को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा कि मेरा नाम हटाकर कांग्रेस विधायक और आदिवासी चेहरे डॉ हीरालाल अलावा को शामिल किया जाना चाहिए। क्योंकि अलावा 2018 की कांग्रेस सरकार बनाने में मददगार रहे हैं।

Read more: करोड़ों रुपये की लागत में बदलने जा रही इस रेलवे स्टेशन की सूरत, तैयारियों में जुटी राज्य सरकार

शिवराज सिंह चौहान ने लगाए आरोप

उधर एआईसीसी डेलिगेट्स की लिस्ट में कमलनाथ नकुलनाथ,दिग्विजय सिंह जयवर्धन सिंह और कांतिलाल भूरिया विक्रांत भूरिया का नाम आने के बाद कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ाने के आरोप भी लग रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस पर एक ही खानदान की पार्टी होने के आरोप लगाए हैं।

Read more: घर में अकेली पाकर शख्स की डोली नीयत, करने लगा घिनौनी हरकत, देख परिजन भी रह गए दंग

कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी को दिया जवाब

Controversy over the list of AICC delegates: हालांकि कांग्रेस की तरफ से भी जवाब आया है। कांग्रेस मीडिया कमेटी के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज़ ने कहा कि बीजेपी में क्या परिवारवाद नहीं है। बीजेपी वंशवाद को एकतरफ करके कांग्रेस पर आरोप लगाती है। डेलिगेट्स की सूचि को लेकर बीजेपी तूल दे रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत शिवराज सिंह चौहान को ही है।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें