Dantewada Crime News: CG में अवैध संबंध का खूनी अंत, प्रेमी की पत्नी ने ऐसे रची थी प्रेमिका की मौत की साजिश, राज सामने आते ही दहल गई पुलिस

Dantewada Crime News: CG में अवैध संबंध का खूनी अंत, प्रेमी की पत्नी ने ऐसे रची थी प्रेमिका की मौत की साजिश, राज सामने आते ही दहल गई पुलिस

Dantewada Crime News: CG में अवैध संबंध का खूनी अंत, प्रेमी की पत्नी ने ऐसे रची थी प्रेमिका की मौत की साजिश, राज सामने आते ही दहल गई पुलिस

Dantewada Crime News/Image Credit: IBC24 File

Modified Date: May 22, 2026 / 10:43 pm IST
Published Date: May 22, 2026 10:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने 2 साल पुराने मामले का सनसनीखेज खुलासा किया
  • अवैध संबंधों के विवाद में महिला की हत्या
  • पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Dantewada Crime News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा पुलिस ने दो साल पुराने गुमशुदगी मामले की गुत्थी सुलझाते हुए एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है। रिश्तों के विवाद और अवैध संबंधों के चलते रची गई इस साजिश में महिला की हत्या कर शव को गांव में दफन कर दिया गया था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Dantewada Crime News दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार गुम इंसान की जांच कर रही थी। जांच के दौरान गुमशुदा महिला रामदई कश्यप के कॉल डिटेल रिकॉर्ड का खंगाला गया, जिसमें पाण्डू करटम के साथ लगातार संपर्क होने की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने गांव तोयलंका पहुंचकर ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि रामदई कश्यप के पाण्डू करटम डीआरजी जवान के साथ नजदीकी संबंध थे, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी कमली करटम को भी थी। इसी बात से नाराज होकर कमली करटम ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

गला दबाकर हत्या

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रात के समय रामदई कश्यप की गला दबाकर हत्या (Dantewada Crime News) कर दी और शव को पिकअप वाहन में ले जाकर गांव तोयलंका स्थित नाले के पास दफना दिया। कमली करटम की निशानदेही पर दंडाधिकारी, फोरेंसिक टीम और पुलिस की मौजूदगी में शव का उत्खनन कराया गया, जहां प्लास्टिक बोरी में मानव कंकाल बरामद हुआ।

बताया जाता है कि अपने पति की प्रेमिका की हत्या के लिये आरोपी महिला ने मुख्य आरोपी को एक लाख रूपये देने की बात कही थी। इतना ही नहीं पुलिस ने गांव में ये अफवाह भी फैला दी कि वो जल्द ही गांव में कंकाल ढुढने वाली मशीन लेकर आयेगी, जिसके बाद आरोपियों ने एक-एक कर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

 

अवैध संबंध के चलते हुई खूनी वारदात

बता दें कि डीआरजी जवान की दो पत्नियां है। एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध (Dantewada Crime News) के चलते ये पूरी खूनी वारदात हुई है। पुलिस ने मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद लक्ष्मी नाग और कमली करटम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.