Chhattisgarh Naxal Encounter: लाल आतंक पर अंतिम प्रहार जारी, मारा गया एक और खूंखार नक्सली, लाखों रुपए का इनाम था घोषित

Ads

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का एक इनामी नक्सली मारा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 03:10 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 03:13 PM IST

naxali encounter/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • दंतेवाड़ा जंगल में मुठभेड़
  • पांच लाख इनामी नक्सली ढेर
  • डीआरजी और बस्तर फाइटर्स कार्रवाई

Chhattisgarh Naxal Encounter: दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का एक इनामी नक्सली मारा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि मुठभेड़ बुधवार रात गीदम पुलिस थाना इलाके के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स का एक संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था।

Naxali Encounter Dantewada: पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया ?

राय ने बताया कि सुरक्षाबलों को तीन मार्च को गीदम थाना क्षेत्र के गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली सामग्री और हथियार छिपाए जाने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों को क्षेत्र के लिए रवाना किया गया और कल जब सुरक्षाबल के जवान घेराबंदी कर आगे बढ़ रहे थे तब रात लगभग नौ बजे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के आठ से 10 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Chhattisgarh Naxal Operation: घटनास्थल की तलाशी में नक्सली का शव बकामद

अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान बीजापुर जिले के बुरजी गांव के निवासी राजेश पुनेम के रूप में हुई है, जो माओवादियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी का सदस्य था। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। राय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास एक सेल्फ लोडिंग राइफल, एक इंसास राइफल, मैगजीन सहित एक पिस्तौल, एक वॉकी-टॉकी सेट, कई मैगजीन और एसएलआर, इंसास और कारतूस तथा खोखे बरामद किए गए हैं।

Chhattisharh Naxal Shot Dead: तलाश अभियान जारी

अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है।  इस कार्रवाई के साथ इस वर्ष अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ में कम से कम 26 माओवादी मारे जा चुके हैं। तीन जनवरी को, बस्तर इलाके में दो मुठभेड़ में 14 माओवादी मारे गए थे। बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा समेत सात जिले शामिल हैं। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कुल 285 माओवादी मारे गए थे। केंद्र सरकार ने वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए इस साल 31 मार्च तक की समय सीमा तय की है।

इन्हें भी पढ़ें

मुठभेड़ कहां हुई थी?

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में।

कितने इनामी नक्सली मारे गए?

पांच लाख रुपये का एक इनामी नक्सली।

किस बल ने यह ऑपरेशन किया?

डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम।