Raipur News: भाठागांव शराब दुकान को हटाने कन्हैया अग्रवाल के साथ सैकड़ों लोग उतरे सड़क पर, शराबियों को भेंट किया गुलाब, प्रशासन को दिया ये अल्टीमेटम
भाठागांव शराब दुकान को हटाने कन्हैया अग्रवाल के साथ सैकड़ों लोग उतरे सड़क पर, Demand for removal of Bhatgaon liquor shop
रायपुर। Raipur News: रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाठागांव क्षेत्र में संचालित देशी-विदेशी शराब दुकानों और अहातों के खिलाफ आज जन-आक्रोश फूट पड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों क्षेत्रीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शराब दुकान का घेराव किया। प्रदर्शन का अनोखा पहलू यह रहा कि प्रदर्शनकारियों ने शराब खरीदने आए लोगों को गुलाब का फूल भेंट कर गांधीवादी तरीके से शराब न खरीदने और नशा छोड़ने का विनम्र निवेदन किया। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि यदि नेशनल हाईवे के नियमों और जनभावनाओं के अनुरूप इन दुकानों को तत्काल स्थानांतरित नहीं किया गया, तो क्षेत्र के नागरिकों के साथ मिलकर आने वाले समय में चक्काजाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
‘मुख्य मार्ग बना ‘डेंजर जोन’, सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं’
Raipur News: घेराव का नेतृत्व कर रहे कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि भाठागांव बस्ती में स्वामी आत्मानंद स्कूल और वालफोर्ट सिटी जैसे रिहायशी इलाकों के पास शराब दुकानें खोलकर जनता की सुरक्षा को ताक पर रख दिया गया है। उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा सोनकर पारा, आनंद नगर, ब्रह्मदेव कॉलोनी और BSUP जैसे क्षेत्रों की महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। रिंग रोड और सर्विस रोड पर शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे छेड़छाड़ ,ट्रैफिक जाम, लूट , सड़क दुर्घटना और चाकूबाजी जैसी आपराधिक घटनाएं आम हो गई हैं।
प्रमुख प्रदर्शनकारी एवं उपस्थित जनशक्ति
इस दो घंटे चले उग्र प्रदर्शन और घेराव में कन्हैया अग्रवाल के साथ प्रमुख रूप से विनोद ठाकुर, मनोज सोनकर, मो. आसिफ, सुरेश बाफना, शरद गुप्ता, ऋषि देवांगन, राजेश त्रिवेदी, मो. सिद्धिक, प्रवीण जैन, नरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र जैन, श्रीमती गंगा यादव, श्रीमती ममता राय, श्रीमती प्रीति सोनी, जयश्री बरेलिया, प्रेरणा साहू, बानो खान, शैलकांता, मनीष देवांगन, तबस्सुम बानो, पूनम यादव, निशा शर्मा, मोहम्मद सिद्दीक, मुनेश गौतम, अनिल सेन, महावीर देवांगन, रवि शर्मा, मनोज सोनकर, स्वाति साहू, मनीष देवांगन, राजेश यदु, सुनील ध्रुव, शुभम बख्शी, रंजीत कुमार, देवेंद्र पवार, खेम सोनकर, करण राज, अविनाश साहू, शंकर सेन, मुकुंद कागदेलवार, राजेश केडिया, मनोज पाल, दुष्यंत साहू, प्रतीक तिवारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवा साथी उपस्थित रहे।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- IAS Rinku Singh Rahi Resignation: घोटाले के खुलासे पर मारी गई थी 7 गोलियां, जबड़ा खराब.. महज 3 साल की नौकरी के बाद इस IAS ने दिया सेवा से इस्तीफा, बताई ये वजह..
- PhysicsWallah Share Price: 162 से 86 रुपये टूटकर भी चमकेगा PhysicsWallah का शेयर? ब्रोकरेज ने दिया ये चौंकाने वाला टारगेट, क्या पलटेगा खेल?
- MP-UP Sahyog Sammela: बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत
- Vijay Sharma PC on Naxalism: ‘छत्तीसगढ़ समेत देशभर से 99% नक्सलवाद ख़त्म’.. गृहमंत्री विजय शर्मा ने की प्रेसवार्ता, इन्हें दिया ‘लाल-आतंक’ के खात्मे का श्रेय
- Naxal Deadline Press Conference: ‘सशस्त्र नक्सलवाद खत्म..’, लाल आतंक के खात्मे का आखिरी दिन आज, गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया असली श्रेय किसे जाता है
- Kanpur Suhagrat News: सुहागरात पर सास-ससुर निर्वस्त्र होकर मेरे कमरे में आए, मेरे पूरे कपड़े उतारकर शरीर पर लगाई राख, फिर सबने मिलकर किया ऐसा काम

Facebook


