Loni Zakir Murder Case Revealed: नाबालिग बेटी पर थी लिव-इन बॉयफ्रेंड की नजर.. गलत तरीके से करता था टच, अब बहन के साथ मिलकर रची गहरी साजिश, पढ़ें ये क्राइम स्टोरी

Ghaziabad Loni Zakir Murder Case Revealed: गाजियाबाद के लोनी में लिव-इन पार्टनर की हत्या मामले में पुलिस ने महिला और उसकी बहन को गिरफ्तार किया।

Loni Zakir Murder Case Revealed: नाबालिग बेटी पर थी लिव-इन बॉयफ्रेंड की नजर.. गलत तरीके से करता था टच, अब बहन के साथ मिलकर रची गहरी साजिश, पढ़ें ये क्राइम स्टोरी

Ghaziabad Loni Zakir Murder Case Revealed || Image- Sachin Gupta News

Modified Date: June 30, 2026 / 09:00 pm IST
Published Date: June 30, 2026 8:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में दो बहनें गिरफ्तार।
  • पुलिस के अनुसार हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश।
  • नाबालिग बेटी से जुड़े आरोपों के बाद वारदात का दावा।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला और उसकी बहन पर लिव-इन पार्टनर की हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने के गंभीर आरोप लगे है। (Loni Zakir Murder Case Revealed) पुलिस के मुताबिक़, दोनों महिलाओं ने मिलकर युवक की हत्या की और बाद में सबूत छिपाने के लिए घटना को आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पहले सिर पर हमला, फिर गला घोंटकर हत्या

पुलिस के मुताबिक, 23 जून को ट्रॉनिका सिटी स्थित किराये के मकान में किरण और उसकी बहन काशिश ने जाकिर की हत्या कर दी। आरोप है कि किरण ने पहले डंडे से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों बहनों ने कपड़े के तौलिये से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद दोनों ने शव को पंखे से लटकाने की कोशिश की और पंखे की ब्लेड भी मोड़ दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। बाद में किरण ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और बताया कि जाकिर ने खुदकुशी कर ली है।

पुलिस का दावा- हत्या पहले से थी तय

पुलिस के अनुसार, किरण ने जाकिर के मोबाइल से उसके भाई को भी फोन कर आत्महत्या की बात कही। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां भी परिजनों को यही बताया गया। जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। (Loni Zakir Murder Case Revealed) पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस का कहना है कि हत्या की प्लानिंग 23 जून की सुबह ही बना ली गई थी।

बेटी को लेकर था विवाद

सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि जाकिर की किरण की 13 वर्षीय बेटी के प्रति गलत नीयत थी। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। वह बेड टच भी करता था। घटना वाले दिन बच्चों को पहले कैब में बैठाकर बाहर भेज दिया गया। इसके बाद जाकिर घर में अकेला रह गया और उसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या में इस्तेमाल डंडे को दोनों बहनों ने छत पर पानी की टंकी के पीछे छिपा दिया था। बहरहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : सहारनपुर में माल ढुलाई लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां मालिक की मौत

कॉजपा का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी, दीपके ने समर्थकों के प्रवेश पर पाबंदी का आरोप लगाया

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया

दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार

दक्षिण अफ्रीका में अवैध आव्रजन के खिलाफ प्रदर्शन : सरकार ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown