धमतरी : Dhamtari Changai Sabha : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित वंदना विहार कॉलोनी के एक घर के अंदर चल रही कथित चंगाई और प्रार्थना सभा को लेकर भारी हंगामा हो गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने इस सभा को लेकर कड़ा विरोध जताया और मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही स्थिति को संभालने के लिए सिटी कोतवाली थाना पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा।
जानकारी के अनुसार, वंदना विहार कॉलोनी के एक मकान में यह प्रार्थना सभा संचालित की जा रही थी। Dharm Jagran Samiti Protest हिंदू जागरण मंच ने इस चंगाई सभा पर गंभीर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश और बिहार से लोगों को काम दिलाने के नाम पर बुलाकर इस सभा में शामिल कराया जा रहा था।
कार्यकर्ताओं ने मौके पर एकत्रित होकर इस गतिविधि का विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। Police News मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने के साथ मामले की जांच शुरू की।फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
घर में चल रही थी चंगाई सभा, हिंदू जागरण मंच ने की कार्रवाई की मांग https://t.co/GthhIQSY3t
— IBC24 News (@IBC24News) August 9, 2026
इन्हें भी पढ़ें: