Former MLA Gurmukh Singh Hora: पूर्व MLA नहीं करेंगे नामांकन दाखिल, कांग्रेस हाई कमान के निर्देश पर लिया निर्णय

Ads

Former MLA Gurmukh Singh Hora will not file nomination छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

  •  
  • Publish Date - October 27, 2023 / 11:09 AM IST,
    Updated On - October 27, 2023 / 11:09 AM IST

Former MLA Gurmukh Singh Hora will not file nomination

Former MLA Gurmukh Singh Hora will not file nomination : धमतरी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं सभी सीटों की घोषणा होने के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस में कई बातें उठने लग गई है। कई विधानसभा सीटों से कांग्रेस से दावेदारी पेश करने वाले प्रत्याशी जिनका नाम काटा गया है वह पार्टी का साथ छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की भी योजना बना रहे हैं।

Read more: CG Election 2023: आज नामांकन भरेंगे डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, शक्तिप्रदर्शन में सीएम बघेल और कुमारी शैलजा के साथ होंगे शामिल

धमतरी विधानसभा की बात करें तो कांग्रेस के दावेदार पूर्व MLA गुरुमुख सिंग होरा का नामाकंन दाखिल नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाई कमान के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया। बता दें कि गुरुमुख सिंग होरा आज नामांकन दाखिल करने वाले थे। वहीं धमतरी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर पुनर्विचार के संकेत मिल रहे हैं।

Read more: Panna News: जिले में पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लाखो के कैश के साथ 30 किलो चांदी किया जब्त, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Former MLA Gurmukh Singh Hora will not file nomination : वैसे तो कांग्रेस ने धमतरी विधानसभा से ओंकार साहू को प्रत्याशी बना कर मैदान में उतार दिया है। वहीं टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे गुरमुख सिंह होरा को इस बार टिकट नहीं मिला है जिसके कारण धमतरी में कांग्रेस में गुटबाजी साफ देखी जा सकती है।

 

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp