Dharsiwa Assembly 2023: औद्योगिक क्षेत्र के बाद भी धरसींवा विधानसभा में है समस्याओं का अंबार? क्या इस बार बीजेपी लगा पाएगी नैया पार

Ads

Dharsiwa Assembly 2023: औद्योगिक क्षेत्र के बाद भी धरसींवा विधानसभा में है समस्याओं का अंबार? क्या इस बार बीजेपी लगा पाएगी नैया पार

  •  
  • Publish Date - October 18, 2023 / 05:54 PM IST,
    Updated On - October 18, 2023 / 05:54 PM IST

रायपुर। Dharsiwa Assembly 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जहां एक ओर भाजपा ने 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने अभी सिर्फ 30 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनीतिक पार्टियों का फोकस अब चुनाव प्रचार में है।

Read More: CG Vidhansabha Chunav 2023: रेणुका सिंह के बयान पर गुलाब कमरो ने लिया आड़े हाथ, कहा- मायका की याद चुनाव में आई 

Dharsiwa Assembly 2023 साल 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव कई मायनों पर महत्वपूर्ण है। प्रदेश में ऐसे कई हाई प्रोफाइल सीटे हैं। जिसमें एक रायपुर जिले के धरसीवां विधानसभा सीट भी काफी हाई प्रोफाइल मानी जा रही है। दरअसल, इस सीट पर बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार अनुज शर्मा पर दावं खेला है। तो वहीं दूसरी ओर अब कांग्रेस ने इस सीट से अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं की है।

Read More: Navratri Nonstop Garba Album 2023: खुद ब खुद थिरकने लगेंगे पैर, जब डीजे पर बजेगा Kinjal Dave का गरबा सॉन्ग

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र का ज्यादातर हिस्सा औद्योगिक क्षेत्र में आता है। इस विधानसभा क्षेत्र में 90 के दशक में ही औद्योगिकरण की शुरुआत हुई। इसके बाद से लगातार यहां उद्योग धंधे बढ़ने लगे। वर्तमान में खेती बाड़ी के लिए महज कुछ हिस्सा ही बाकी है। यह विधानसभा सीट सामान्य श्रेणी में है। वर्तमान में यहां से कांग्रेस की अनीता शर्मा विधायक हैं। अनीता शर्मा कांग्रेस नेता योगेंद्र शर्मा की पत्नी हैं, जिनकी साल 2013 में झीरम घाटी नक्सली हमले में मौत हो गई थी। उस दौरान कांग्रेस ने उनकी पत्नी अनीता शर्मा को धरसींवा से टिकट दिया। लेकिन वे 2000 वोटों से हार गई। हालांकि 2018 में भी कांग्रेस ने फिर से अनिता को टिकट दिया और वे लगभग 19400 मतों से विजयी रहीं।

Read More: BJP Candidate Third List Viral: BJP की सूची वायरल, बेलतरा सीट से हर्षिता तो कसडोल से गौरीशंकर का नाम, अरुण साव ने बताया सच 

विधानसभा चुनाव 2018 के मुताबिक रायपुर के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 209629 है। इनमें 105723 पुरुष और 103900 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या महज 6 है। यहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम है।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक