CG Sharabi Shikshak: बच्चों के सामने शराबी हेडमास्टर की शर्मनाक हरकत! ज़मीन पर लेटकर… | CG School

Ads

अगर आपका बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ता है... तो ये वीडियो आपको ज़रूर देखना चाहिए। क्योंकि वीडियो में जो ज़मीन पर पड़ा दिख रहा है... वो कोई राह चलता नशेड़ी नहीं... बल्कि सरकारी स्कूल का प्रधानपाठक है। जी हां... वही प्रधानपाठक... जिसके हाथ में बच्चों का भविष्य होना चाहिए था। लेकिन यहां जनाब स्कूल परिसर में जमीन पर लेटे हैं... ग्रामीणों से बहस कर रहे हैं... और बच्चों के सामने कथित तौर पर गालियां दे रहे हैं। ये तस्वीर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर के ग्राम साल्ही की बताई जा रही है। वीडियो में दिख रहे शख्स स्कूल के प्रधानपाठक हरिनंदन सिंह मरकाम हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वे कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचे... बच्चों के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया... और फिर स्कूल परिसर में ही जमीन पर लेट गए। ज़रा सोचिए... जिस उम्र में बच्चे A for Apple और अ से अनार सीखते हैं... अगर उसी उम्र में वे अपने शिक्षक को इस हालत में देखेंगे... तो उनके मन में स्कूल की क्या तस्वीर बनेगी? किताबों से पहले अगर बच्चों को यही सब देखने को मिले... तो जिम्मेदार कौन होगा? गांव वालों ने जब यह सब देखा, तो मौके पर पहुंचकर वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सवाल पूछ रहे हैं... और सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का क्या हाल है ये तो हम सभी जानते ही है. सबसे बड़ी बात ये है कि कुछ समय पहले ही छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने साफ कहा था कि शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन चेतावनी के बाद भी ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं... हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि प्रधानपाठक के शराब के नशे में होने का ऑफिशियल स्टेटमेंट अभी नहीं आया है। लेकिन वीडियो में जो व्यवहार दिखाई दे रहा है, उसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। जब बच्चों के सामने ऐसी घटनाएं होती हैं, तब सिर्फ जांच काफी है... या फिर शिक्षा व्यवस्था को सच में सुधारने की जरूरत है? आखिर जिन हाथों में भविष्य सौंपा गया है... अगर वही हाथ व्यवस्था की साख गिराने लगें तो आने वाली पीढ़ी क्या सीखेगी?

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 12:40 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 12:40 PM IST