Durg Railway Station Viral Video: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से मारपीट का Durg Railway Station Viral Video मामला सामने आया है, जहां पार्किंग कर्मचारियों पर गुंडागर्दी का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार पार्किंग शुल्क को लेकर हुए विवाद के बाद कर्मचारियों ने एक बुजुर्ग और एक युवक के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों लोग राजनांदगांव से अपने परिजन को लेने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान पार्किंग को लेकर कर्मचारियों से उनकी बहस हो गई, जिसके बाद मामला बढ़ गया।
Durg News: पार्किंग कर्मचारियों की गुंडागर्दी सामने
आरोप है कि पार्किंग कर्मचारियों ने गुस्से में आकर बुजुर्ग और युवक को बेल्ट से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, मारपीट के दौरान उनकी कार का कांच भी तोड़ दिया गया। स्टेशन परिसर में हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद पार्किंग शुल्क को लेकर हुआ था और बात इतनी बढ़ गई कि कर्मचारियों ने मारपीट शुरू कर दी।
Durg Railway Station: बुजुर्ग और युवक की पिटाई
Durg Railway Station Viral Video के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटना सामने आने से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।