Durg Rape and Murder Case: दुर्ग मासूम रेप-हत्या का मामला.. जिला SP ने गठित की SIT.. इस महिला पुलिस अफसर को सौंपी गई कमान

Ads

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ समय सीमा के भीतर चार्जशीट दायर किया जाएगा। उन्हें भी कोर्ट से समाज के अनुरूप निर्णय दिए जाने की उम्मीद है।

  •  
  • Publish Date - April 9, 2025 / 12:36 PM IST,
    Updated On - April 9, 2025 / 12:36 PM IST

Durg Rape and Murder Case SIT Formed || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • जिला एसपी ने गठित किया एसआईटी, एएसपी को सौंपी कमान
  • एएसपी के अलावा टीम में 6 और अधिकारी-कर्मचारी शामिल
  • एसआईटी ही जांच के बाद पेश करेगी चार्जशीट

Durg Rape and Murder Case SIT Formed: दुर्ग: जिले में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने फिर एक बार तत्परता दिखाई है। जिला एसपी ने इस प्रकरण की जाँच और कार्रवाई में तेजी लाने के मकसद से एसआईटी का गठन किया है। इस स्पेशल टीम की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मिनी तंवर को सौंपी गई है। एसआईटी में एएसपी के अलावा दो निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, दो सहायक उपनिरीक्षक और एक प्रधान आरक्षक को शामिल किया गया है। ये एसआईटी ही इस रेप-हत्याकांड से जुड़ा चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश करेगी।

Read More: CM Vishnudeo Sai Review Meeting: आज गृह विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे सीएम विष्णुदेव साय, नक्सल मोर्चे पर रणनीति और योजनाओं को लेकर होगी चर्चा

सुको के वकीलों का पैनल

इस संवेदनशील प्रकरण की पैरवी के लिए सुप्रीम कोर्ट के 5 वकीलों का पैनल दुर्ग आएगा। वही दुर्ग बार एसोसिएशन के वकील और उनकी टीम फ्री में केस लड़ेगी। बताया गया है कि, वकील राजकुमार तिवारी और उनकी टीम बिना किसी फीस के केस लड़ेगी। इसी तरह सुप्रीमकोर्ट के वकीलों की फीस जन सहयोग से अदा किया जाएगा। भाजपा विधायक रिकेश सेन ने बताया है कि, मामले पर बांसुरी स्वराज से बात हुई है।

Read Also: Nightclub Roof Collapse: एक झटके में 66 लोगों की दर्दनाक मौत.. नाइटक्लब में मौज मस्ती कर रहे लोगों पर आ गिरा छज्जा, देखें हादसे का Live Video

Durg Rape and Murder Case SIT Formed: गौरतलब है कि, रामनवमी पर्व के दौरान कन्या भोज के लिए निकली 6 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य वारदात को मृतका के चाचा ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे हत्याकांड को लेकर छत्तीसगढ़ समेत देशभर के लोगों में नाराजगी और शोक है। हर कोई आरोपी के लिए सख्त और जल्द सजा की मांग कर रहा है। दुर्ग के वकील संघ ने आरोपी का केस नहीं लड़ने का शपथ लिया है तो स्थानीय यादव समाज हत्यारे को लिए फांसी की मांग पर अड़ा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी घटना पर शोक जाहिर करते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर मासूम बेटी को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। इसी तरह प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोपी की पैरवी नहीं करने के फैसले पर दुर्ग बार एसोसिएशन को धन्यवाद दिया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ समय सीमा के भीतर चार्जशीट दायर किया जाएगा। उन्हें भी कोर्ट से समाज के अनुरूप निर्णय दिए जाने की उम्मीद है।