Bharatmala Project Scam: इस परियोजना में घोटाला कर भरी अपनी जेब! ED ने मारी रेड तो मिले इतने लाख रुपए कैश, जब्त चांदी की मात्रा जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Ads

इस परियोजना में घोटाला कर भरी अपनी जेब! ED ने मारी रेड तो मिले इतने लाख रुपए कैश, ED Raids in Bharatmala Project Scam Case

  • Reported By: Suman Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 07:28 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 12:34 AM IST
HIGHLIGHTS
  • 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 66.9 लाख नकद और 37 किलो चांदी जब्त
  • जमीन अधिग्रहण मुआवजे में हेरफेर का आरोप
  • कई आरोपी रडार पर, जांच का दायरा बढ़ने की संभावना

रायपुर। Bharatmala Project Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने भारतमाला परियोजना में कथित घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई रायपुर, अभनपुर, धमतरी और कुरुद में कुल 8 स्थानों पर की गई। ED की जांच में जमीन अधिग्रहण मुआवजा प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। छापेमारी के दौरान एजेंसी ने 66.9 लाख रुपये नकद और 37 किलो से अधिक चांदी जब्त की है। इसके अलावा कई डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।

Bharatmala Project Scam: जानकारी मिली है कि इसमें कई और आरोपी शामिल हो सकते हैं। मामले में तत्कालीन SDO निर्भय साहू समेत कई लोगों को संदेह के दायरे में लिया गया है। आरोप है कि जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर कर अधिक मुआवजा प्राप्त किया गया। साथ ही, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जमीन के हस्तांतरण के जरिए भी अनियमितताएं की गईं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस पूरे मामले में सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि आरोपियों को अवैध रूप से बड़ा आर्थिक लाभ पहुंचा है। ED अब जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः-

भारतमाला परियोजना क्या है?

भारत सरकार की एक प्रमुख सड़क विकास योजना है, जिसका उद्देश्य देशभर में हाईवे नेटवर्क को मजबूत करना है।

इस मामले में ED की कार्रवाई क्यों हुई?

जमीन अधिग्रहण मुआवजे में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े की शिकायतों के आधार पर ED ने जांच शुरू की।

छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ?

66.9 लाख रुपये नकद, 37 किलो से अधिक चांदी, डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए।

किन लोगों पर शक है?

तत्कालीन SDO निर्भय साहू समेत कई लोग जांच के दायरे में हैं।

आगे क्या कार्रवाई हो सकती है?

ED जब्त साक्ष्यों की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

शीर्ष 5 समाचार