Pendra News: खेत में जुताई कर रहे किसान और बैल की करंट की चपेट में आने से मौत

Pendra News: खेत में जुताई कर रहे किसान और बैल की करंट की चपेट में आने से मौत

Farmer dies due to electrocution in Pendra

Modified Date: July 5, 2023 / 07:21 pm IST
Published Date: July 5, 2023 7:16 pm IST

पेंड्रा: Farmer dies due to electrocution in Pendra गौरेला में खेत जुताई कर रहे किसान करंट की चपेट आ गया जिससे किसान की और किसान की बैल की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More: Sheopur News: गार्ड और डॉक्टर की लापरवाही की वजह से मां ने खोया अपना बच्चा

Farmer dies due to electrocution in Pendra दरअसल पूरा मामला गौरेला के धनौली ग्राम का है जहां आज सुबह सुंदरलाल बैगा खेती किसानी के लिए अपने खेत की जुताई कर रहा था इसी दौरान खेत में लगे खंभे में करंट होने के कारण किसान और बैल चपेट में आ गए आनन-फानन में किसान हल से दोनों बैल को अलग करने लगा इस जद्दोजहद में किसान एक बैल को तो करंट से बचा पाया लेकिन खुद और जोड़े का दूसरा बैल करंट की चपेट में आ गया जिससे किसान और बैल की मौत हो गई।

Read More: Dhamtari News: मलेरिया और डेंगू से पीड़ित है करीब 157 गांव, बचाव के लिए सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है

मामले की सूचना पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और  जांच में जुट गई है, तो वहीं इस हादसे से लोगों में नाराजगी भी सामने आई और पीड़ित किसान के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग शासन प्रशासन से की गई।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"