छत्तीसगढ़ में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से मादा भालू और दो शावकों की मौत

Ads

छत्तीसगढ़ में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से मादा भालू और दो शावकों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 05:17 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 05:17 PM IST

सूरजपुर, 21 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक वन क्षेत्र में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक मादा भालू और उसके दो शावकों की करंट लगने से मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह घटना शनिवार को प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत पार्वतीपुर गांव के पास जंगल में हुई।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जंगल से गुजर रही 11 किलोवाट की हाई-वोल्टेज बिजली की तार टूटकर जमीन पर गिर गई थी। ये जानवर करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि लाइन में बिजली का प्रवाह जारी रहने के कारण एक भालू का शव बुरी तरह झुलस गया। तार से निकली चिंगारियों के कारण आग भी लग गई, जिससे आसपास की झाड़ियों और वनस्पतियों को नुकसान पहुंचा है।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि तेज हवा और आंधी-तूफान के कारण बिजली की लाइन टूटी थी। हालांकि, वन कर्मी उन परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं जिनमें 11 किलोवाट की ट्रांसमिशन लाइन टूटकर जमीन पर गिरी और टूटने के बाद भी तार में बिजली का प्रवाह कैसे जारी रहा।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने बिजली विभाग से भी इस संबंध में विवरण मांगा है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश