Surajpur Congress Leaders Protest || INC Chhattisgarh File
सूरजपुर: जिले में कांग्रेस का तीन दिनों से जारी धरना प्रदर्शन आखिरकार समाप्त हो गया। प्रशासन और कांग्रेस नेताओं के बीच चर्चा के बाद कई मांगों पर सहमति बनी, जिसके बाद पार्टी ने प्रदर्शन खत्म करने का फैसला लिया। (Surajpur Congress Leaders Protest Latest News an Updates) प्रशासन ने विवाद में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्णय लिया है। वहीं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर दर्ज आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
विवाद बढ़ने के बाद वर्तमान थाना प्रभारी को छुट्टी पर भेज दिया गया है। अब थाने की जिम्मेदारी नए थाना प्रभारी को सौंपी जाएगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगें मान ली गई हैं, इसलिए धरना समाप्त किया गया। पिछले दो दिनों से पार्टी कार्यकर्ता थाना परिसर के सामने प्रदर्शन कर रहे थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
दरअसल, नगर पंचायत शिवनंदनपुर में 1 जून को पहली बार चुनाव होने जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया था। (Surajpur Congress Leaders Protest Latest News an Updates) भाजपा नेताओं की शिकायत पर विश्रामपुर पुलिस ने कांग्रेस के एक पदाधिकारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने FIR वापस लेने की मांग को लेकर धरना शुरू किया था।
सीजेपी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए वकील पहुंचा निर्वाचन आयोग
कसौली में वायुसेना स्टेशन के पास जंगल में आग, बुझाने के लिए वायुसेना ने हेलीकॉप्टर तैनात किए
हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण में 78.53 प्रतिशत मतदान; महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा
लखनऊ: विवाह के छह माह बाद महिला ससुराल में मृत पाई गई, परिवार का दहेज हत्या का आरोप
बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में धुआं, सुरक्षित बाहर निकलते वक्त दो यात्री जख्मी
हत्या के मामले में फरार पूर्व बीडीओ नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार, जमानत मिली