CG Politics News/ image source: ekisan
CG Politics News: रायपुर: पहले गैस, फिर पेट्रोल-डीजल और अब खाद। महंगाई के उच्चतम स्तर के बीच खाद की दाम बढ़ाए जा सकते हैं। इस बात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि वैश्विक हालात के चलते फर्टिलाइजर के दाम बढ़ सकते हैं।
मंत्रीजी के बयान को कांग्रेस ने सीधे-सीधे किसानों के साथ धोखा बताया। (CG Politics News) कांग्रेस ने तंज कसा कि इस मुश्किल दौर में डबल इंजन सरकार किसानों को राहत देने के बजाय डबल ट्रबल दे रही है, डरा रही है।
CG Politics News: हालांकि, सरकार का दावा है कि खरीफ सीजन 2026 के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने की तैयारी है। केंद्र से छत्तीसगढ़ को 15.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरक आबंटित हुआ है जिसमें यूरिया, DAP, MOP, NPK और SSP शामिल हैं। फिलहाल गोदामों और समितियों में करीब 7.48 लाख मीट्रिक टन खाद उपलब्ध बताया गया।
दावे और आरोप अपनी जगह हैं लेकिन सबसे ज्यादा फिक्र इस बात की है कि इस महंगाई और परेशानी के बाद भी खाद मिले, (CG Politics News) पर्याप्त मिले और मानक मिले वर्ना किसानों पर दोहरी मार पड़ेगी। विपक्ष और जनता का सवाल यही है क्या सरकार ने अभी से सभी विकल्पों पर काम शुरू किया है?
इन्हे भी पढ़ें:-