शराब पर क्यों बहकी बीजेपी? क्या जनता को भड़काने से जनाधार बढ़ जाएगा?
Former Home Minister Nankiram Kanwar said that if the policemen come to catch liquor, then beat them.
रायपुरः छत्तीसगढ़ में बीजेपी एक ओर शराबबंदी की मांग कर रही है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही हैं तो दूसरी ओर बीजेपी के विधायक अवैध शराब के लिए कानून व्यवस्था को हाथ में लेने के लिए उकसा रहे हैं। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर कह रहे हैं कि आबकारी विभाग और पुलिसवाले अगर शराब पकड़ने आएं, तो उनकी पिटाई कर दो। दूसरी ओर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में सरकार ही नहीं है। पुलिस वाले मार खा रहे हैं ,जनता गाली खा रही है।
Read More : पति से बदला लेने पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप
बता दें कि गुरुवार को अवैध शराब की शिकायत पर छापामारी करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सवाल ये उठता है कि एक तरफ बीजेपी शराबबंदी की मांग करती है तो दूसरी तरफ अवैध शराब पर कार्रवाई के खिलाफ लोगों को उकसाती है। आखिर ये कैसी राजनीति है? कांग्रेस ने इसका जवाब दिया। कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत की मानें तो चुनाव नजदीक आता देख बीजेपी राज्य का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस के इस बात में दम हो सकता है लेकिन क्या वाकई जनता को भड़काने से जनाधार बढ़ जाएगा? सवाल और भी हैं लेकिन सबसे जरूरी सवाल ये है कि आखिर ‘शराब’ पर क्यों बहकी बीजेपी ?

Facebook


