Reported By: Suman Pandey
,Criminal Ravi Sahu News/Image Credit: IBC24.in
Criminal Ravi Sahu News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इस खबर के सामने आने के बाद जेल में सजा काट रहे गांजा तस्कर रवि साहू के होश उड़ गए हैं। दरअसल, गांजा तस्कर रवि साहू की संपत्ति अटैच होगी। पुलिस ने 800 पन्नों का प्रस्ताव कोर्ट को भेजा है। इस मामले में सुनवाई 1 महीने के भीतर होगी।
सुनवाई होते तक रवि साहू की प्रॉपटी को किसी और के नाम पर ना ही ट्रांसफर किया जा सकता है और ना ही किसी को बेचा जा सकता है। (Criminal Ravi Sahu News) आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कुख्यात गांजा तस्कर रवि साहू ने अवैध नशे का कारोबार कर के लगभग 7.5 करोड़ की अवैध संपत्ति बनाई है। वहीं अब रवि साहू की पूरी संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई की जा रही है।
गांजा तस्कर रवि साहू की संपत्ती होगी अटैट-800 पन्ने का प्रस्ताव पुलिस ने भेजा #CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News |@CG_Police | @CPRaipurPolice
— IBC24 News (@IBC24News) April 25, 2026
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रवि साहू का नाम राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के बड़े गांजा तस्करों में आता है। रवि साहू गांजा तस्करी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। रवि साहू पर एनडीपीएस, हत्या का प्रयास समेत 50 से ज्यादा मामले दर्ज है। कुछ समय पहले पुलिस ने रवि साहू को गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था। (Criminal Ravi Sahu News) जेल भेजने से पहले पुलिस ने रवि साहू का जुलुस भी निकाला था। वहीं जेल भेजने के बाद कोर्ट ने रवि साहू को 10 साल की सजा सुनाई थी और उसके बाद से ही रवि साहू केंद्रीय जेल रायपुर में सजा काट रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-