Gariaband Double Murder Case: रिश्तों का खौफनाक अंत, भाई ने ही भाई और भाभी की ले ली जान, पुलिस ने कब्र खोदी तो उड़ गए होश

Gariaband Double Murder Case: रिश्तों का खौफनाक अंत, भाई ने ही भाई और भाभी की ले ली जान, पुलिस ने कब्र खोदी तो उड़ गए होश

Gariaband Double Murder Case: रिश्तों का खौफनाक अंत, भाई ने ही भाई और भाभी की ले ली जान, पुलिस ने कब्र खोदी तो उड़ गए होश

Gariaband Double Murder Case/Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: June 12, 2026 / 02:50 pm IST
Published Date: June 12, 2026 2:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गरियाबंद के ग्राम गरीबा में पारिवारिक विवाद ने दोहरे हत्याकांड का रूप ले लिया
  • आरोपियों ने दंपति की हत्या के बाद शवों को श्मशान घाट में दफना दिया था
  • पुलिस ने कब्र खोदकर शव बरामद किए और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

Gariaband Double Murder Case: छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा, प्रदेश में आए दिन मर्डर, रेप, मारपीट जैसी घटनाएं आते रहते है। वही, इसी बीच गरियाबंद से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम गरीबा में पारिवारिक विवाद ने दोहरे हत्याकांड का रूप ले लिया। भाई लखीराम नेताम और दो भतीजों नकुल व रघु ने अपने भाई और चाचा राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आसो बाई की पीट-पीटकर हत्या कर शव श्मशान में दफना दिए।

ग्रामीणों ताजा-ताजा कब्र देख पुलिस को सूचना दी पुलिस ने कब्र खोदकर शव बरामद किए और आरोपी भाई और दो भतीजे से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

सबूत मिटाने शवों को दफनाया

गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गरीबा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड सामने आया है। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच 6 जून को राजाराम नेताम और उनके भाई-भतीजों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि भाई लखीराम नेताम तथा भतीजे नकुल और रघु नेताम ने मिलकर राजाराम और उनकी पत्नी आसो बाई पर लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों के सिर पर गंभीर चोटे आई जिससे मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शवों को गांव के श्मशान घाट में दफना दिया और सभी आरोपी बेफिक्र हो गए थे, लेकिन अब पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.