GPM Crime News: गौरेला में चोरी की बड़ी वारदात.. लाखों के नकदी और आभूषण पार, सो रही महिलाओं को जान से मारने की दी धमकी

Ads

  •  
  • Publish Date - January 12, 2024 / 09:37 AM IST,
    Updated On - January 12, 2024 / 09:37 AM IST

GPM Crime News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: गौरेला थानाक्षेत्र के खोडरी चौकी इलाके में खोडरी रेलवे स्टेशन के पास स्थित किशन साहू जो किराना व्यवसायी है उसके घर मे अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों के द्वारा दुकान के सामने का शटर का लॉक तोड़कर चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए जहा पर गल्ले में रखा हुआ लगभग 25000 हजार रुपए नगद ले उड़े। उसके बाद चोरों ने दुकान के पीछे दरवाजे को तोडकर अंदर पहुँच गए। यहां घर की महिला सदस्य अलग अलग कमरे में सोई हुई थी जिसके बाद चोर उनके कमरे में पहुचे घर की महिला सदस्य के जाग जाने पर चोरों के द्वारा उनका मुंह दबाकर बंद कर दिया गया। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देकर घर की छानबीन की। आरोपियों ने अलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखा सोने और चांदी के जेवरात जिसकी कीमत 4 लाख 50 को हजार बताई जा रही हैं अपने साथ ले उड़े।

Ram Mandir Invitation: राम-मंदिर का निमंत्रण मिलने पर कांग्रेस के मंत्री ने किया RSS-VHP का धन्यवाद.. कहा ‘ये जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि’, जरूर जायेंगे

पीड़ित के अनुसार नगद और सोने चांदी के जेवरात समेत चोरों ने 4 लाख 75 हजार का माल चोरों के द्वारा पार कर दिया गया है। घर मे घुसे चोरों की संख्या 3 से 4 थी। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दुकान और उसके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे और दुकान के अंदर लगे DVR को भी अपने साथ ले उड़े। इस वारदात में एक ख़ास बात और थी कि चोरों के द्वारा बाहर से घर के अंदर बड़े बड़े पत्थर को ले जाए गया था जो दरवाजे में अड़ा दिया गया था तो दो बड़े पत्थर दुकान के सामने पड़े मिले।

Houthi Rebels News: हूती विद्रोहियों पर अमरीका का बड़ा हमला.. व्हाइट हाउस ने बताया, पहली बार किया गया एंटी-शिप बैलेस्टिक मिसाइल का प्रयोग

घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस और साइबर सेल के साथ पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल से कुछ दूर पर कचरे के ढेर से सीसीटीवी कैमरे को जब्त किया है। पुलिस अधिकारियों की माने तो घटना स्थल रेलवे ट्रेक और स्टेशन के पास है तो ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि चोर ट्रेन के माध्यम से ही मौके पर पहुंचे होंगे और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गए होंगे है। फिलहाल जांच जारी है।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करे