आदिवासी आरक्षण मुद्दे पर 1 और 2 दिसंबर होगा को विधानसभा का विशेष सत्र, प्रस्ताव को राज्यपाल ने दी मंजूरी

Ads

आदिवासी आरक्षण मुद्दे पर 1 और 2 दिसंबर होगा विधानसभा का विशेष सत्रः Governor Anusuiya Uikey approved special session proposal of Legislative Assembly

  •  
  • Publish Date - November 9, 2022 / 04:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

CG Budget Session 2023

रायपुरः छत्तीसगढ़ विधानसभा के 15वां सत्र के प्रस्ताव को राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मंजूरी दे दी है। आदिवासी आरक्षण मुद्दे पर 1 और 2 दिसंबर सत्र होगा। दरअसल, सीएम भूपेश बघेल ने आज एक प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को भेजा था। इसमें एक और दो दिसंबर को विशेष सत्र बुलाए जाने का आग्रह किया था। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सीएम भूपेश को इस प्रस्ताव को राज्यपाल के भेजा था। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने इसे मंजूरी दे दी है।

Read More : भगोड़े Vijay Mallya पर बनेगी फिल्म, बॉलीवुड के ये मशहूर डायरेक्टर निभाएंगे किरदार, स्क्रीन पर खुलेगे कई राज

भाजपा ने किया स्वागत

आदिवासी आरक्षण को लेकर विशेष सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव का नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्वागत किया है। उन्होंने शीतकालीन सत्र कम से कम 10 दिन करने और सरकार से आरक्षण पर अध्यादेश लाने की मांग भी की है।