Hatia–durg Special Train: यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी ये ट्रेन, सफर करना होगा और आसान

Ads

Hatia–durg Special Train: यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी ये ट्रेन, सफर करना होगा और आसान

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 08:24 AM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 08:24 AM IST

Hatia-durg Special Train | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • दुर्ग–हटिया स्पेशल ट्रेन अब रेगुलर एक्सप्रेस के रूप में चलेगी
  • ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी – दो दिन हटिया से और दो दिन दुर्ग से
  • नई ट्रेन संख्या 18641/18642 तय की गई है

रायपुर: Hatia-durg Special Train अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, दुर्ग-हटिया के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब रोजाना चलेगी। रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन को अब रेगुलर कर दिया गया है। यानी अब यह ट्रेन एक्सप्रेस के रूप में नियमित रूप से चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन

Hatia-durg Special Train रेलवे प्रशासन के इस फैसले के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। दुर्ग से हटिया के लिए ट्रेन हर बुधवार और शुक्रवार को रवाना होगी, वहीं हटिया से दुर्ग के लिए यह ट्रेन मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। आपको बता दें​ कि अब तक यह ट्रेन स्पेशल के तौर पर चलाई जा रही थी, जिससे इसकी उपलब्धता तय नहीं रहती थी। लेकिन अब इसे नियमित कर दिए जाने से यात्रियों को बेहतर और भरोसेमंद यात्रा विकल्प मिलेगा।

यह गाड़ी नए नंबर 18641 हटिया-दुर्ग, द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, हटिया से दुर्ग के लिये प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को 02 अप्रैल 2026 से चलेगी। जबकि 18642 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, दुर्ग से हटिया के लिए प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को 03 अप्रैल 2026 से चलेगी ।

इन्हें भी पढ़े:-

दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस कितने दिन चलेगी?

यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी – हटिया से मंगलवार और गुरुवार, दुर्ग से बुधवार और शुक्रवार।

ट्रेन का नया नंबर क्या है?

हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस का नंबर 18641 और दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस का नंबर 18642 है।

ट्रेन कब से नियमित रूप से चलेगी?

हटिया से 2 अप्रैल 2026 से और दुर्ग से 3 अप्रैल 2026 से।