Raipur Crime News: राजधानी में होटल व्यवसायी के साथ मारपीट, ससुर ने इस वजह से ऑफिस में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Ads

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में एक होटल व्यवसायी के साथ मारपीट की गई है। होटल व्यवसायी के ससुर ने ऑफिस में घुसकर उसके साथ मारपीट की है।

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 05:47 PM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 05:49 PM IST

Raipur Crime News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • राजधानी रायपुर में एक होटल व्यवसायी के साथ मारपीट की गई है।
  • होटल व्यवसायी के ससुर ने ऑफिस में घुसकर उसके साथ मारपीट की है।
  • पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां होटल व्यवसायी के साथ मारपीट की की गई है। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। तेलीबांधा पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं हर तरफ इस विवाद को लेकर चर्चा की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, होटल व्यवसायी बलदेव खनूजा के साथ मारपीट की गई है। (Raipur Crime News) बलदेव खनूजा के साथ उनके ही ससुर ने ऑफिस में घुसकर मारपीट की है। बताया जा रहा है कि, बलदेव खनूजा का बेटे को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद उनके ससुर ने ऑफिस में घुसकर उनके साथ मारपीट की।

पुलिस ने शुरू की जाँच

Raipur Crime News: इस घटना के बाद बलदेव खनूजा और आरोपी पक्ष तेलीबांधा थाना पहुंचे और दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत की है। (Raipur Crime News)  वहीं पीड़ित बलदेव खनूजा की शिकायत के आधार पर उनके साथ मारपीट करने वाले आरोपी ससुर अमरजीत सिंह होरा के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस की टीम दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-