रायपुर। Mahakumbh Conclave 2025: प्रयागराज में जारी महाकुंभ के बीच बीते 12 फरवरी से छत्तीसगढ़ में राजिम कुंभ का आगाज भी हो चुका है, जो कि आने वाले 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक रहेगा। इसी बीच प्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए राजिम में महाकुंभ कॉन्क्लेव ‘संगम से संगम’ तक के नाम से एक कार्यक्रम का अयोजन किया है। इस कार्यक्रम में राजिम कुंभ कल्प के साथ ही प्रयागराज महाकुंभ की यशगाथा तमाम संतो द्वारा कही जा रही है।
इस कार्यक्रम में दण्डी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ महाराज, गुरु मां सुमिरण माई और महंत उमेशानंद गिरी महाराज पहुंचे।IBC24 के वरिष्ठ एंकर पुनीत पाठक ने सभी संतो से एक बाद एक कई सावल पूछे जिसका सभी ने खुलकर जवाब दिया। इसी कड़ी में IBC24 के वरिष्ठ एंकर पुनीत पाठक ने संतों से महाकुंभ के महत्व से जुड़े सवाल पूछे।
Mahakumbh Conclave 2025: उन्होंने दण्डी स्वामी सच्चिदानंद से सवाल किया कि, सनातन को बचाने के लिए सभी जातियों को एक करना होगा। सबसे प्रमुख संदेश रहा जो सत्ता और संतों ने भी चाहा विश्वगुरू बनने की मांग है तो क्या है क्लियर मैसेज जा पाया। जिसके जवाब में स्वामी जी ने कहा कि, वो दिन बहुत दूर नहीं है जब भारत विश्वगुरू बनने जा रहा है। वो दिन भी हम और आप इसी समय देख लेंगे। हमारे और आपकी के लिए सौभाग्य की बात है कि हम ऐसे कड़ी में जन्म लिए हैं। जो 500 साल में भगवान राम का मंदिर नहीं बन पाया और अब उसी प्राण प्रतिष्ठा हुई उसके बाद महाकुंभ का आयोजन हुआ जिसका हम और आप साक्षी बने। बहुत जल्द ही भारत विश्वगुरू बनेगा जिसका हम और आप साक्षी बनेंगे।