Indian Railways Raipur: रेलवे ने रायपुर के लिए खोला खजाना, 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए तैयार होगा अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, रखरखाव पर खर्च होंगे इतने करोड़ रुपए

Ads

Indian Railways Raipur: रेलवे ने रायपुर के लिए खोला खजाना, 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए तैयार होगा अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, रखरखाव पर खर्च होंगे इतने करोड़ रुपए

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 10:09 AM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 10:10 AM IST

Indian Railways Raipur | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • रायपुर स्थित हाई हॉर्स पावर डीजल शेड में नई होमिंग सुविधाएं
  • अतिरिक्त रखरखाव और निरीक्षण क्षमता सुनिश्चित होगी
  • मौजूदा डिपो का बेहतर उपयोग और भविष्य के तकनीकी विस्तार की तैयारी

रायपुर: Indian Railways Raipur भारतीय रेलवे ने लोकोमोटिव रखरखाव अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के अंतर्गत रायपुर स्थित हाई हॉर्स पावर (एचएचपी) डीजल शेड में 250 थ्री फेज इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाएं बनाने के उद्देश्‍य से 175 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी है।

Indian Railways Raipur होमिंग का तात्पर्य किसी लोकोमोटिव को एक निर्दिष्ट लोकोमोटिव शेड में जगह देने से है, जो उसके प्राथमिक रखरखाव केंद्र के रूप में कार्य करता है। होमिंग शेड की सुविधा लोकोमोटिव के निर्धारित रखरखाव, सुरक्षा निरीक्षण, मरम्मत और समग्र देखभाल के लिए होती है ताकि उसका सुरक्षित और कुशल संचालन सुनिश्चित हो सके।

यह परियोजना भारतीय रेलवे द्वारा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव बेड़े के तेजी से विस्तार और पूरे नेटवर्क में माल ढुलाई तथा यात्री परिचालन में वृद्धि के अनुरूप रखरखाव बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की दिशा में चल रहे प्रयासों के तहत स्वीकृत की गई है। इन अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं से भारतीय रेलवे को रायपुर डिपो में मौजूदा बुनियादी ढांचे का बेहतर उपयोग करने में मदद मिलेगी, साथ ही भविष्य में तकनीकी विस्तार के लिए आवश्यक स्थान भी उपलब्ध होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

लोकोमोटिव होमिंग का क्या अर्थ है?

किसी लोकोमोटिव को एक शेड में प्राथमिक रखरखाव केंद्र के रूप में स्थान देना।

रायपुर परियोजना की लागत कितनी है?

इस परियोजना की लागत 175 करोड़ रुपए है।

कितने लोकोमोटिव के लिए नई सुविधा बनेगी?

250 थ्री फेज इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए।