Janjgir Accident Viral Video: जांजगीर में बड़ा हादसा.. नाच रहें बारातियों के बीच जा घुसी हाइवा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी गंभीर, देखें Live वीडियो..

Janjgir Barat Accident Viral Video: जांजगीर के बिर्रा में बारात के दौरान हाइवा घुसी, चार घायल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी जख्मी, वीडियो वायरल।

Janjgir Accident Viral Video: जांजगीर में बड़ा हादसा.. नाच रहें बारातियों के बीच जा घुसी हाइवा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी गंभीर, देखें Live वीडियो..

Janjgir Barat Accident Viral Video || Image- IBC24 News File

Modified Date: February 11, 2026 / 02:40 pm IST
Published Date: February 11, 2026 2:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बारात में घुसी हाइवा गाड़ी
  • चार लोग घायल, एक गंभीर
  • ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन जब्त

जांजगीर-चाम्पा: जिले के बिर्रा में शादी कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ एक बरात में बाराती नाचने में मशगूल थे लेकिन इसी दौरान एक हाइवा सीधे बारातियों के बीच जा घुसी। (Janjgir Accident Viral Video) इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बारातियों के बीच जा घुसी हाइवा

इस घटना में डांस कर रहे 4 लोगों को चोट आई है। इनमें से 1 गंभीर तौर पर घायल शख्स को बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन को भी चोट आई है। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई थी।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी घायल

हादसे के बाद भीड़ ने ड्राइवर की जमकर पिटाई भी की है। मामले में बिर्रा पुलिस ने घटनाकारित वाहन को निरुद्ध कर लिया है और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। (Janjgir Accident Viral Video) बता दें कि, बिर्रा में सड़क किनारे शादी हो रही थी। यहां सरसीवां क्षेत्र से बारात आई थी और सड़क किनारे बाराती डांस कर रहे थे, तभी कैप्सूल गाड़ी घुस गई, जिससे 4 लोगों को चोट आई है। हादसे में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन भी घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown