CG Janjgir Murder News: ऑटो ड्राइवर के हत्या मामले में नया मोड़.. जिसे मरा समझा उसने बदल लिया था हुलिया.. इस शख्स की हुई थी हत्या
बताया जा रहा है, मृतक झारखंड का रहने वाला है, जो ऑटो में सवार होकर बिलासपुर से कोरबा जा रहा था। यह भी जानकारी आ रही है कि झारखंड के उस व्यक्ति ने बड़ी रकम रखी थी, जिसकी वजह से हत्या की वारदात हुई है। बहरहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
CG Janjgir Murder News
जांजगीर-चाम्पा : जिले के पंतोरा इलाके में 26 दिसम्बर को हुई ऑटो ड्राइवर की पत्थर पटककर हत्या के केस में नया मोड़ आ गया है। ऑटो ड्राइवर शंकर शास्त्री जिंदा निकला है और उसे पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार किया है। ऑटो ड्राइवर ने सिर मुड़वाकर अपना हुलिया बदल लिया था जबकि मृतक व्यक्ति, झारखंड का बताया जा रहा है। मामले में पुलिस की स्पेशल टीम जांच कर रही है। हत्या के इस मामले में पुलिस ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे प्रकरण का खुलासा किये जाने की बात कही है।
दरअसल, 26 दिसम्बर को पंतोरा में भारत माला सड़क पर रक्तरंजित लाश मिली थी और पत्थर पटककर हत्या करने की बात सामने आई थी। मौके पर ऑटो पलटा मिला था। परिजन ने शव की शिनाख्त बिलासपुर के ऑटो ड्राइवर शंकर शास्त्री के रूप में की थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो ऑटो ड्राइवर की हत्या केस में नया मोड़ आ गया है और ऑटो ड्राइवर जिंदा निकला है। पुलिस ने उसे कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है। ऑटो ड्राइवर ने अपना सिर मुड़वाकर हुलिया बदल लिया था। वही हत्या की वारदात को क्यों अंजाम दिया गया इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Facebook