Reported By: priyal jindal
,Jashpur Plane Crash Video/Image Credit: IBC24.IN
Jashpur Plane Crash Video: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक प्राइवेट विमान पहाड़ से टकरा गया है। इस हादसे के बाद पहाड़ से आग लपटें उठती हुई दिख रही है।इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा नारायणपुर के आरा पहाड़ में यह हादसा हुआ है। यहां एक प्राइवेट विमान पहाड़ से टकरा गया। इस हादसे के बाद आरा पहाड़ से आग की लपटे उठती हुई नजर आ रही है। (Jashpur Plane Crash Video) इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जो अब जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसएसपी लाल उमेंद सिंह मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
जशपुरः पहाड़ से टकराकर प्राइवेट विमान क्रैश
https://t.co/g3ANcMCE0s— IBC24 News (@IBC24News) April 20, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-