Chhattisgarh Teacher Suspended || Image- IBC24 News File
जशपुर: जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय केरसई में बाइबिल लेकर स्कूल पहुंचने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। विद्यालय में पदस्थ व्याख्याता दीपक तिग्गा के बाइबिल लेकर स्कूल पहुंचने की खबर को IBC 24 ने प्रमुखता से प्रसारित किया था। (Chhattisgarh Teacher Suspended) खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई।
बताया जा रहा है कि कलेक्टर के प्रतिवेदन के आधार पर लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने व्याख्याता दीपक तिग्गा को निलंबित कर दिया है। विभागीय आदेश जारी होने के बाद शिक्षा विभाग में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार मामले की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
प्रशासन का कहना है कि शासकीय नियमों के पालन को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। IBC 24 की खबर के बाद हुई इस कार्रवाई को मीडिया रिपोर्ट का बड़ा असर माना जा रहा है। फिलहाल आगे की विभागीय जांच और प्रक्रिया जारी रहने की जानकारी मिली है।
जशपुर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जशपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के टिकैतगंज में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। (Chhattisgarh Teacher Suspended) जानकारी के अनुसार, तस्कर जशपुर क्षेत्र से गौवंशों की तस्करी कर उन्हें झारखंड राज्य ले जा रहे थे। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने सभी 7 गौवंशों को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार तस्करों की तलाश जारी है और पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जिले में गौ तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।