Jashpur Minor Death News: CG के इस जिले में दिल दहला देने वाली घटना! कल तक लापता थे दो मासूम, आज मिली ऐसी खबर जिसने सबको रुला दिया…

Ads

Jashpur Minor Death News: जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे बीते दिन से लापता थे।

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 03:38 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 03:38 PM IST

jashpur news/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
  • दोनों का शव तालाब से बरामद
  • दोनों बच्चे कल से थे लापता

Jashpur Minor Death News: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। खबर दो बच्चों के मौत से जुड़ी है, पता चला कि यहां बच्चे दो बीते दिन से लापता थे जिसके बाद परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। बच्चों के अचानक गायब होने से परिवार और गांव में चिंता का माहौल बना हुआ था। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।

Jashpur News: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे बीते दिन से लापता थे, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बच्चों की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव के पास स्थित एक तालाब में दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए। आशंका जताई जा रही है कि खेलते समय दोनों बच्चे तालाब के पास पहुंच गए और हादसे का शिकार हो गए।

CG Jashpur News: शव मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर

शव मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

हादसा कब और कैसे हुआ

दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत

बच्चे कहां के रहने वाले थे

बगीचा थाना क्षेत्र की दुखद घटना

तालाब में कैसे पहुंचे दोनों बच्चे

कल से लापता थे दोनों बच्चे