बागबाहरा के चंडी मंदिर में लाखों की चोरी, आभूषण और नगदी लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद हुई घटना

Chandi Mandir Bagbahra: आरोपी ने मंदिर से लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ किया है..

बागबाहरा के चंडी मंदिर में लाखों की चोरी, आभूषण और नगदी लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद हुई घटना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: January 31, 2022 1:43 am IST

Jewelery stolen from Chandi temple : महासमुंद। जिले के बागबाहरा के चंडी मंदिर में चोरी की घटना हुई है। अज्ञात आरोपी ने मंदिर से लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ किया है। सुबह मंदिर के पुजारी को चोरी के बारे में पता चला।

यह भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, इस तारीख से बारिश के आसार

मंदिर ट्रस्ट ने बागबाहरा पुलिस को चोरी की सूचना दी। जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस डाग स्वाक्ड के मदद से खोजबीन शुरू की। बता दें कि मंदिर में लगे सीसीटीवी में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से अब आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  सीएम शिवराज कल उत्तरखंड दौरे पर रहेंगे, भाजपा उम्मीदवारों के लिए करेंगे डोर टू डोर प्रचार

इधर चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें महासमुंद जिले के बागबाहरा चंडी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर को लेकर कई मान्यता है। वहीं अब चोरी की वारदात सामने आने से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार का दावा किया है।

यह भी पढ़ें:  महिला SI से दुष्कर्म के मामले में दो RPS अधिकारियों के सामने आए नाम, राजस्थान सरकार ने किया निलंबित


लेखक के बारे में