Bhanupratappur News: किराए का मकान लिया हूं चलो सामान सेट करा दो, महिला फ्रेंड को ऐसा बोलकर ले गया शख्स, कर​ दिया कांड

किराए के मकान में रखे सामान को व्यवस्थित करने के लिए मेरे साथ चलो। ऐसा बोलने पर आरोपी द्वारा स्कूटी में पीड़िता को ग्राम केवटी किराए के मकान में ले गया।

Bhanupratappur News: किराए का मकान लिया हूं चलो सामान सेट करा दो, महिला फ्रेंड को ऐसा बोलकर ले गया शख्स, कर​ दिया कांड
Modified Date: February 17, 2023 / 05:44 pm IST
Published Date: February 17, 2023 5:44 pm IST

The married woman raped

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केवटी में एक शख्स ने बांदे से एक शादीशुदा महिला 2 बच्चे की माँ को बहला फुसलाकर लाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया

पीड़िता ने पुलिस को लिखित आवेदन पेश किया कि ग्राम बांदे निवासी भोलानाथ विश्वास से जान पहचान होने से दोनों आपस में एक दूसरे से मोबाइल के माध्यम से बातचीत होती थी। इसी बीच आरोपी भोलानाथ विश्वास पिता गुरुपद विश्वास उम्र 34 साल निवासी ग्राम बांदे थाना बांदे ने पीड़िता को बोला कि ग्राम केवटी में किराए का रूम लिया हूं। किराए के मकान में रखे सामान को व्यवस्थित करने के लिए मेरे साथ चलो। ऐसा बोलने पर आरोपी द्वारा स्कूटी में पीड़िता को ग्राम केवटी किराए के मकान में ले गया।

read more:  REWA CRIME NEWS : रिश्ता हुआ शर्मशार, 5 साल की बच्ची को 55 साल के रिश्तेदार ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

जहां पीड़िता के साथ आरोपी द्वारा पीड़िता के मना करने के बावजूद उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना भानुप्रतापपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। विवेचना दौरान आरोपी के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने से आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जिसका जेल रिमांड बनने पर जिला जेल भेज दिय गया है।

read more:  ब्रिटेन : सिख विधवा ने पति की संपत्ति में ‘तर्कसंगत’ हिस्से की कानूनी लड़ाई जीती


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com