Kawardha Doctor Marpeet: ‘चल चेक कर न..’, नशे में धुत युवक ने डॉक्टर और महिला स्टाफ के साथ की बदतमीजी, कहा-प्यार से..! वीडियो वायरल

Ads

Kawardha Doctor Marpeet: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी गंभीर घटना सामने आई है। यहां बोड़ला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ एक युवक ने कथित रूप से मारपीट कर दी।

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 10:53 AM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 10:58 AM IST

kawardha marpeet/ imagesource: IBC24

HIGHLIGHTS
  • ड्यूटी में तैनात डॉक्टर से युवक ने की मारपीट
  • स्टाफ महिला के साथ धक्का-मुक्की का भी आरोप
  • पत्नी की प्रसव कराने पहुंचा था युवक

Kawardha Doctor Marpeet: कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी गंभीर घटना सामने आई है। यहां बोड़ला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ एक युवक ने कथित रूप से मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपनी पत्नी को प्रसव कराने अस्पताल लेकर पहुंचा था, लेकिन किसी बात को लेकर उसका विवाद डॉक्टर और स्टाफ से हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीजों व परिजनों में भी दहशत फैल गई।

Kawardha News: शराब के नशे में धुत युवक ने किया कांड

जानकारी के अनुसार युवक शराब के नशे में धुत था और इलाज को लेकर स्टाफ से उलझ पड़ा। विवाद बढ़ने पर उसने ड्यूटी कर रहे डॉक्टर के साथ हाथापाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप है। अस्पताल में मौजूद अन्य कर्मचारियों और लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और आरोपी को काबू में किया।

Kawardha Hospital Assault Case: बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की घटना

घटना बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अस्पताल स्टाफ ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़ें