Korba News: बारिश में डूबी सड़कें, उफान पर लोगों का गुस्सा! ग्रामीणों ने रोका डिप्टी सीएम और मंत्री का काफिला
Korba News: बारिश में डूबी सड़कें, उफान पर लोगों का गुस्सा! ग्रामीणों ने रोका डिप्टी सीएम और मंत्री का काफिला

Korba News | Image Source | IBC24
- कोरबा में बारिश बनी जनता की मुसीबत,
- जलभराव से गुस्साए कोरबा के ग्रामीण,
- लोगों ने रोका डिप्टी सीएम और मंत्री का काफिला,
कोरबा: Korba News: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। रविवार को बारिश के पानी से परेशान ग्रामीणों और दुकानदारों ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों का काफिला रोक लिया। जैसे ही डिप्टी सीएम अरुण साव और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला पाली क्षेत्र से गुजर रहा था, स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और रास्ता रोक दिया।
Korba News: लोगों का कहना था कि जलभराव की समस्या से वे परेशान हैं और मंत्रीगण मौके पर चलकर स्थिति देखें। इस दौरान ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ियां एक-एक कर रुक गईं। भीड़ ने सभी वाहनों को रोक दिया और दोनों मंत्रियों से मुलाकात की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने। हालात को देखते हुए कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
Korba News: काफी देर की मशक्कत के बाद कलेक्टर-एसपी ने मोर्चा संभाला और लोगों को आश्वासन दिया, जिसके बाद मंत्रियों का काफिला आगे रवाना हुआ। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी स्थानीय लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जलभराव, गड्ढे और बारिश से बनी बदहाली साफ देखी जा सकती है। ग्रामीणों ने कहा कि कई घरों और दुकानों में पानी भर गया है। सड़कें जर्जर हो चुकी हैं जिससे आना-जाना मुश्किल हो गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव की समस्या, जर्जर सड़कें और घरों-दुकानों में पानी भरना जैसी परेशानियां सामने आ रही हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Korba News: Villagers stopped the convoy of Deputy CM and Minister
कोरबा
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm