लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को बस्तर में रैली को संबोधित करेंगे

Ads

लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को बस्तर में रैली को संबोधित करेंगे

  •  
  • Publish Date - April 7, 2024 / 09:54 PM IST,
    Updated On - April 7, 2024 / 09:54 PM IST

रायपुर, सात अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने रविवार को बताया कि मोदी बस्तर लोकसभा क्षेत्र में भानपुरी के आमाबाल में एक रैली को संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को मतदान होगा। चुनाव परिणाम चार जून को घोषित किये जाएंगे।

भाषा

वैभव नरेश

नरेश